AAS Publishers exists to bridge a critical gap in Indian publishing. We believe cultures grow through translation. Many important works never reach Hindi readers due to structural, financial or institutional barriers. We are committed to bringing those books into Hindi. We will also bring out English translations of books which are not published in India due to political reasons.

Alongside translations from global and Indian languages, we publish original works in Hindi and English that add intellectual and social value. We seek out voices that deserve to be heard, and we revive classics that deserve to be read again. For us, publishing is not just business. It is cultural responsibility.


आस पब्लिशर्स भारतीय प्रकाशन जगत की एक महत्वपूर्ण कमी को भरने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हम मानते हैं कि संस्कृति का विकास अनुवाद से होता है। अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें संरचनात्मक और आर्थिक कारणों से हिंदी पाठकों तक नहीं पहुँच पातीं। हम उन्हें हिंदी में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही हम उन किताबों के अंग्रेज़ी संस्करण भी लायेंगे, जो राजनीतिक कारणों से भारत में प्रकाशित नहीं हो सकीं।

विश्व साहित्य और भारतीय भाषाओं से अनुवाद के साथ-साथ, हम हिंदी और अंग्रेज़ी में ऐसी मौलिक कृतियाँ भी प्रकाशित करते हैं जो बौद्धिक और सामाजिक स्तर पर सार्थक योगदान दें। हम नई आवाज़ों को मंच देते हैं और महत्वपूर्ण क्लासिक्स को पुनः पाठकों तक पहुँचाते हैं। हमारे लिए प्रकाशन केवल व्यवसाय नहीं, सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।